कोरबा मुनादी।। घर से पूजा के फूल लेने निकला युवक रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया। उसके ऊपर बिजली की तार गिर गई जिससे लगी आग ने उसे जिंदा ही जला दिया और उसकी मौत हो गई। उसकी बाइक भी धू धू कर जल गई। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी ।
मामला कोरबा जिला के करतला थाने का है जहा के सेंदरीपाली गांव के एक युवक ताराचंद अग्रवाल घर से फूल लेने अपने बाइक पर सवार होकर निकला था रास्ते में ही अचानक उसके ऊपर 11 केवी तार गिर गया । वह जब तक कोई कोशिश करता बिजली के तार से आग निकलकर उसे अपने आगोश में ले लिया। बाइक सवार वहीं तड़पकर मार गया। आग की लपटें काम होने का नाम नहीं ले रही थी। जब तक लोग मौके पर पहुंचते मृतक की बाइक और मृतक बुरी तरह झुलस चुके थे।
घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के लोग और राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस के9 दी इसके बाद बिजली विभाग को जानकारी दी गई। वहां की बिजली कनेक्शन निकलने के बाद युवक को वहां से निकाला गया। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में मार्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को भी इस हादसे की जानकारी दे दी गई है।