सरगुजा मुनादी।। बड़ी खबर सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गाँधीनगर थाने से आ रही है, जहां होलिक्रोस विमेंस कॉलेज के प्रिंसिपल के ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया है, और यह एफआईआर बैनर में प्रदर्शित भारत के नक्शे से पीओके और अक्साई चीन को गायब किए जाने पर हुआ है।
मामले के बारे में बताया जा रहा है कि मिशनरी कॉलेज की प्रिंसिपल शांता जोसेफ कॉलेज में होने वाले एनुअल स्पोर्ट्स मीट 20024 के दौरान जो नक्शा बनाकर प्रदर्शित करवाया, उसमे भारत के नक्शे से पीओके और अक्साई चीन को ही अलग कर दिया। उनके द्वारा प्रदर्शित नक्शे में ऑक्साइ चीन और POK यानि पाक अधिकृत कश्मीर दिखाई नहीं दे रहा है।
जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की लोगों के द्वारा आपत्तियां दर्ज की जाने लगी।
जिसको लेकर भाजपा नेता कैलाश मिश्रा ने होलिक्रोस विमेंस कॉलेज अम्बिकापुर द्वारा प्रदर्शित नक्शे पर आपत्ति दर्ज कराते हुए गांधीनगर थाने पहुंचे। जिसके बाद गांधीनगर थाने में इस मिशनरी कॉलेज के प्रिंसिपल शांता जोसेफ पर मामला दर्ज कर लिया गया है।