बलौदा बाजार मुनादी।। जिले के हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सीमेंट प्लांट में अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई। कई मजदूरों के घायल होने की भी संभावना है।
घटना करीब 4.30 बजे की बताई जा रही है जब अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में धमाके के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिससे वहां काम कर रहे तीन मजदूरों के चीथड़े उड़ गए। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल मजदूरों को अस्पताल भेजा गया है। बलास्ट होने के बाद अफरातफरी मच गई थी जिससे घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कुछ और लोग भी जख्मी हुए हैं हालांकि वे गंभीर नहीं हैं।