Munaadi Big Breaking - प्रदेश में कई जगह इनकम टैक्स के छापे, रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर के उद्योगपति, ठेकेदार समेत...............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 07, 2022



Munaadi Big Breaking - प्रदेश में कई जगह इनकम टैक्स के छापे, रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर के उद्योगपति, ठेकेदार समेत...............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायपुर मुनादी।। प्रदेश में स्टील, शराब और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में काम कर रहे कई कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। इनमे ज्यादातर कारोबारी हैं और उनके लिंक किसी अन्य छापे में मिलने के कारण उनके घर दबिश की बाद कही जा रही है।

Advertisement


जिन कारोबारियों के यहां आयकर विभाग ने दबिश दी है उनका स्टील, शराब का कारोबार है। यह दबिश आज तड़के प्रदेश की राजधानी रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में दी गई है। जिन लोगों का नाम सामने आ रहा है उनमें रायगढ़ के सुनील रामदास रायपुर, अमोलक सिंह भाटिया बिलासपुर, सुभाष अग्रवाल खरसिया, एसके स्टील रायपुर आदि का नाम प्रमुख है। इन्हीं के रायगढ़ ठिकानों पर भी छापेमारी हुई है।


हालांकि इस छापेमारी में भी राजनीतिक कारणों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है लेकिन बताया जाता है कि जिस शराब कारोबारी के यहां छापे पड़े हैं उनका कोई लिंक दिल्ली शराब नीति से भी है, हालंकि इसमें कितनी सच्चाई है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन इन छापों को भी प्रदेश के चुनाव के पहले की कवायद माना जा रहा है और इसके राजनीतिक मायने भी बताए जा रहे हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News