Munaadi Big Breaking- अपने ही माँ और बहन की चाकुओं से गोदकर हत्या, 19 साल के युवक ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
July 08, 2022



Munaadi Big Breaking- अपने ही माँ और बहन की चाकुओं से गोदकर हत्या, 19 साल के युवक ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

कोरबा मुनादी।।  एक 19 वर्षीय युवक ने अपने ही माँ और बहन को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। दोनों के शव बाथरूम में खून से लथपथ मिले हैं। मामला कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि मृतक SECL कर्मचारी की पत्नी और बेटी थी और आरोपी उसका बेटा।

Advertisement

Advertisement



 अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर हत्या का कारण क्या है। पुलिस ने फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मकान को सील कर दिया है। बताया जाता है कि इस बात की जानकारी SECL कर्मचारी आरके दास को तब हुई जब वे दोपहर में अपने घर लौटे। इज़के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका।

 

आरके दास के अनुसार वह सुबह 5 बजे ड्यूटी चले गए थे और दोपहर करीब डेढ़ बजे घर लौटे तो देखा कि दरवाजा पूरा खुला हुआ है। वे अंदर गए और आवाज दी, पर कोई जवाब नहीं मिला। जब दास आंगन से होते हुए बाथरूम पहुंचे तो वहां पत्नी लक्ष्मी दास और बेटी आंचल की लाश खून से लथपथ  पड़ी थी।


Advertisement

Advertisement

मामले जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और लैश का मुआयना किया। हत्या धारदार हथियार से बेरहमी के साथ हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। पुलिस के आने के बाद कुछ देर बाद उनका बेटा आरोपी अमन भी वहां पहुंच गया। उसके हाथ में पट्‌टी भी बंधी हुई थी। उसे देखते ही कुत्ते ने उस पर छलांग लगा दी। पुलिस के पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है लेकिन कारण अभी भी अज्ञात है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News