मुनादी डेस्क ।। बताया जाता है कि इंदौर के रीगल चौराहे पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के पास पुलिस निरीक्षक हाकम सिंह ने अपने सहकर्मी ASI को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। TI की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि8 घायल महिला ASI को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक टीआई इंदौर ग्रामीण के चंद्रावती गंज थाने पदस्थ थे और वे यहां एक महिला एएसआई से मिलने पहुंचे थे। मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच गई है।

इंदौर के रीगल चौराहे पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम की है। बताया जा रहा है कि वे यहां एक महिला एएसआई रंजना खेड़े से मिलने पहुंचे थे। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम के पास में घटना हुई है। जिसमें एक टीआई जिनकी पोस्टिंग भोपाल में है, वे इंदौर आए थे और यहां कार्यालय में पदस्थ एएसआई महिला के साथ कोई आकस्मिक विवाद हुआ। इसमें एएसआई पर गोली चलाई गई और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया।
प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का जुड़ा हुआ है। घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। वह बात भी कर रही है। उनसे आगे की बातों की जानकारी ली जा रही है कि इस मुद्दे पर अचानक विवाद हुआ, क्या घटनाक्रम रहा। यह पता किया जा रहा है ।टीआई हाकम सिंह पवार हैं जो भोपाल में पदस्थ हैं उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारी है। साथ ही इस घटना से जुड़े बाकी तथ्यों की जानकारी ली जा रही है।