MUNAADI BIG BREAKING: भाजपा विधायक के काफिले के एक वाहन का एक्सीडेंट, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

munaadi news image
June 03, 2025



MUNAADI BIG BREAKING: भाजपा विधायक के काफिले के एक वाहन का एक्सीडेंट, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

munaadi news image

केशकाल मुनादी।। छत्तीसगढ़ इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के फॉलो की एक गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस हादसे में वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे के दौरान वाहन में ड्राइवर अकेले ही सवार था। हादसा कैसे और किन वजहों से हुआ, बांसकोट पुलिस ने इसकी जाँच शुरू कर दी है, वहीं मृतक ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल कर दिया गया है।

Advertisement

Advertisement

बता दें कि प्रदेश में लगातार हादसे की खबरें आती रही हैं। आम जनता की तो बात छोड़िए नेता मंत्री भी इन हादसों में लगातार शिकार बनते रहे हैं। बीते जनवरी महीने में भी छत्‍तीसगढ़ के भाटापारा कांग्रेस विधायक कुंभ स्‍नान करने के लिए जा रहे थे। तभी उत्‍तर प्रदेश के सोनभद्र के बहमनी थाना इलाके में हादसे का शिकार हो गए। कांग्रेस विधायक इंद्र साव की कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इससे इंद्र साव और उनके परिजन घायल हो गए थे। जिन्‍हें सोनभद्र इलाके के अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।


Advertisement

Advertisement

गौरतबल है कि बीते नवंबर महीने में हुई दुर्घटना में राज्य सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी । इस हादसे में कृषि मंत्री गंभीर रूप से घायल हुए थे।कवर्धा से रायपुर आ रहे नेशनल हाईवे 30 पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था। वो कवर्धा से रायपुर आ रहे थे। मंत्री के काफिले के सामने अचानक से गाय-भैंस आ जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और फिर हादसे का शिकार हो गई थी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News