Munaadi Big Breaking: चुनाव से पहले भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष था मृतक, 10 लोगों ... जानिए पूरा मामला

munaadi news image
October 20, 2023



Munaadi Big Breaking: चुनाव से पहले भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष था मृतक, 10 लोगों ... जानिए पूरा मामला

munaadi news image

Advertisement

Advertisement



राजनांदगांव मुनादी।।  जिले से बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जिले के औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा में शुक्रवार को देर शाम भाजपा नेता की अज्ञात लोगों ने गोलीमार का हत्या कर दी गई। किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिरजू तारम (56 वर्ष) गांव में मां दुर्गा के पंडाल में पूजा कर घर लौट रहे थे, तभी उन्हें करीब 10 हथियारबंद लोगों ने रोका और सीने में गोली दाग दी। तारम की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक तारम मोहला में शुक्रवार को भाजपा की आमसभा में गए थे। उन्होंने सभा में आए लोगों को बताया था कि गांव में उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित करवाई है और पूजा करने के लिए जल्दी निकल रहे हैं। इसके बाद उनकी हत्या की खबर अाई। पुलिस ने अभी हत्या की वजह नहीं बताई है। बता दें कि बिरजू तारम पूर्व में भाजपा के मंडल महामंत्री थे और अभी जिला भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। इस घटना की पुलिस ने जान शुरू कर दी है।

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News