Munaadi Big Breaking बड़ा सड़क हादसा, तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर, एक्सीडेंट के बाद सड़क पर पड़ा रहा शव, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, अब चक्का जाम, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
March 08, 2023



Munaadi Big Breaking बड़ा सड़क हादसा, तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर, एक्सीडेंट के बाद सड़क पर पड़ा रहा शव, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, अब चक्का जाम, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

कोरबा मुनादी।। रात के अंधेरे में एक ट्रक ने दो बाइक को ऐसी टक्कर मार दी कि तीन लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि एसिडेंट के बाद शव और घायल सड़क पर ही पड़े थे जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी तब पुलिस ने इन्हें अस्पताल पहुंचाया। अब अक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है।

मामला कोरबा के कटघोरा बिलासपुर मार्ग पर स्थित गांव सुतर्रा के पास की है। बताया जाता है कि मृतक और घायल मोहनपुर जा रहे थे तभी रास्ते में अचानक ट्रक या भरी वाहन आ गया जिसने अलग -अलग दो बाइक सवारों को बुरी तरह टक्कर मार दी जिससे तीन की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि तीन को कटघोरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया।

पुलिस ने ग्रामीणों को समझने का और यातायात शुरू करने के लिए ग्रामीणों को समझाइश देना शुरू कर दिया है लेकिन ग्रामीण मृतकों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि आए दिन इस सड़क पर हादसा होते हैं। पुलिस बल वहां लगी हुई है और सड़क खाली करने का काम किया जा रहा है। चक्का जाम के कारण दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। 

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News