Munaadi Big Breaking - ट्रक ने पिकअप को मारो टक्कर, एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत, 15 अन्य घायल, पारिवारिक काम से ........... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
February 24, 2023



Munaadi Big Breaking - ट्रक ने पिकअप को मारो टक्कर, एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत, 15 अन्य घायल, पारिवारिक काम से ........... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

बलौदा बाजार मुनादी।।  अपने पारिवारिक काम से आकर वापस घर लौट रहे एक ही परिवार के 11 सदायों की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। इनके अलावा 15 लोग घायल भी हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार को देर रात की है। मुख्यमंत्री ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

पुलिस के अनुसार एक परिवार के कई लोग बलौदा बाजार के खिलौरा से अर्जुनी कुछ काम से गए थे और देर रात अपने घारनवाप आ रहे थे तभी खमरिया के पास एक ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक तेजी से पिकअप के विपरीत दिशा से आ रही थी। कहते हैं पिकअप के चीथड़े हो गए। घायल 15 लोगों में से 3 की हालत गंभीर है उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

सभी लोग साहू परिवार के सदस्य हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि 4 की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। पुलिस के अनुसार सभी मृतकों के नाम अभी तक पता नहीं चल।पाया है। इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है।




munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News