Munaadi Big Breaking अगले जनम मोहे, बिटिया न किजो, अपने ही नवजात बच्ची को कुएं में फेंककर मार डाला, बार बार लड़की पैदा होने से था परेशान, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
April 11, 2023



Munaadi Big Breaking अगले जनम मोहे, बिटिया न किजो, अपने ही नवजात बच्ची को कुएं में फेंककर मार डाला, बार बार लड़की पैदा होने से था परेशान, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

सरगुजा मुनादी।। एक पिता ने अपनी ही नवजात बेटी हत्या कर दी। आरोपी को अपने घर में बार बार बेटी का जन्म लेना इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने ही 10 घंटे की नवजात बच्ची को प्लास्टिक में बांधकर कुंए में फेंक दिया और अपने घर चला गया था। 

Advertisement

Advertisement



छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक कलयुगी पिता के द्वारा अपने ही 10 घंटे की नवजात पुत्री को जिंदा कुंए में फेंकने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है। 


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धौरापारा निवासी असवंत पूरी के घर में चैथी संतान के रूप में एक पुत्री का जन्म हुआ। 



Advertisement

Advertisement

इस हृदयविदारक घटना की जानकारी गांव के ग्रामीणों को लगने के बाद आरोपी ने साक्ष्य छुपाने के इरादे से नवजात के शव को कुंए से बाहर निकालकर पास कुंए के समीप गड्ढे में डाल दिया था। इस मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फारेंसिक टीम भी घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News