Munaadi Big Breaking: कांग्रेस विधायक ने छोड़ी पार्टी, नाराज विधायक ने लिया भाजपा की सदस्यता, अब लड़ सकते हैं ..............., पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 31, 2023



Munaadi Big Breaking: कांग्रेस विधायक ने छोड़ी पार्टी, नाराज विधायक ने लिया भाजपा की सदस्यता, अब लड़ सकते हैं ..............., पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

सरगुजा मुनादी।। छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले सियासत एक नया रंग लिया है। टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, सामरी के विधायक चिंतामणि महाराज आज प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के नेतृत्व में भाजपा पमें शामिल हो गए हैं। ओम माथुर ने माला पहनाकर चिंतामणि महाराज का भाजपा में घर वापसी कराया। बता दें कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की सामरी सीट से विधायक चिंतामणि महाराज को इस बार टिकट नहीं दिया है। इसके चलते वे नाराज चल रहे थे।

Advertisement

Advertisement


2018 के विधानसभा चुनाव में चिंतामणि महाराज सामरी विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरे। इस बार उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सिद्धनाथ पैकरा को हराया। चिंतामणि महाराज को कुल 180,620 वोट प्राप्त हुए तो वहीं उनके करीबी प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी सिद्धनाथ पैकरा को 58697 वोट मिले थे।


Advertisement

Advertisement

 गौरतलब है कि सरगुजा संभाग में इस बार कांग्रेस ने कई विधायकों की टिकट काट दी है, जिनमें से पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम, रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह, सामरी विधायक चिंतामणी महाराज, मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल, भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े शामिल हैं। टिकट कटने से नाराज इन विधायकों में कई ने बागी तेवर दिखाए हैं। इनमें से बृहस्पत सिंह और सामरी विधायक चिंतामणी महाराज ने बगावत का ऐलान कर दिया है। कुछ दिनों में पहला चरण और फिर दूसरा चरण 17 नवंबर को है। ऐसे समय में इन नेताओं का पार्टी छोड़ना कहीं न कहीं बड़े नुकसान की ओर संकेत दे रहा है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News