Munaadi Big Breaking: अचानक धू-धूकर जलने लगा पॉवर प्लांट, फिर बड़ी मुश्किल से .......…जानिए पूरा मामला

munaadi news image
October 22, 2023



Munaadi Big Breaking: अचानक धू-धूकर जलने लगा पॉवर प्लांट, फिर बड़ी मुश्किल से .......…जानिए पूरा मामला

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

कोरबा मुनादी।। जिले से इस वक्त बड़ी खबर मिली है। जानकारी के अनुसार जिले के दर्री स्थित सीएसईबी के पॉवर प्लांट में आज दोपहर अचानक आग लग गई और धू-धूकर जलने लगी। इसके बाद चारों तरफ धुंध फैल गया है। इस दहशत से लोग बाहर निकल गए हैं। कोल हैंडलिंग प्लांट के कन्वेयर बेल्ट में आग लगने से प्लांट में हड़कंप मच गया। इस आगजनी से प्लांट से बिजली उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि इस घटना की जांच शुरू हो गई है। 


दरअसल, देश के सबसे बड़े सीएसईबी दर्री के कोल हैंडलिंग प्लांट के कन्वेयर वेल्ट में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आनन-फानन में आग बुझाने का काम शुरू किया। वहीं प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल, आग कैसे लगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके पीछे कर्मचारियों की लापरवाही मानी जा रही है। इस आगजनी की वजह से प्लांट में कोयला सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है, जिसके चलते बिजली उत्पादन प्रभावित हो सकता है। वहीं, विभाग हर एंगल से जांच कर रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News