
महासमुंद मुनादी।। बड़ी खबर प्रदेश के महासमुंद जिले से आ रही है। यहाँ आबकारी विभाग के 3 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है जबकि एक कर्मचारी को निलंबित भी किया गया है । बर्खास्त किये गए कर्मचारियों के नाम प्रकाश बंजारे,सूरज भारद्वाज,रोहित साहू है जबकि निलंबित कर्मचारी का नाम गंगा ठाकुर बताया जा रहा है।
इन सभी कर्मचारियों के उपर एक युवक के साथ मारपीट करने और उसे टार्चर करने के आरोप है। दरअसल जिस युवक को इन कर्मचारियों ने पीटा था और टार्चर करके जेल दाखिल किया था उस युवक की जेल अभिरक्षा में मौत हो गयी थी ।इस युवक की मौत के बाद सतनामी समाज के लोगो ने सरायपाली थाने का घेराव किया था ।इसके बाद कलेक्टर ने इस घटना की न्यायायिक जांच के आदेश दिए थे ।
आबकारी एक्ट के तहत पकड़े गए मृतक युवक का नाम हेमसागर महिलाने है । मृतक सरायपाली बिछिया का निवासी है। 7 जून की दरम्यानी रात करीब 1 से 2 बजे महुआ शराब के साथ आबकारी विभाग की कार्रवाई में गिरफ्तार हुआ था, और 7 जून की ही शाम जिला जेल में दाखिल किया गया था। परिजनों को 10 जून की रात मृतक युवक की मौत की सूचना मिली थी। दरअसल जेल में बेहोश होने के बाद मृतक को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों नें बताया कि आबकारी विभाग द्वारा गिरफ्तार करने के बाद मृतक के साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने दोषियों पर एफाईआर करने की मांग भी की है। महासमुंद जेलर नें बताया कि नाक से खून निकलना सामान्य प्रक्रिया है। जेल प्रशासन नें मृतक के जेल दाखिल होने से लेकर अस्पताल भेजे जाने तक का सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया है। तबीयत खराब थी पर उसका ईलाज किया जा रहा था। जेल के चिकित्सक की सलाह पर जिला अस्पताल भेजा गया था. महासमुंद जेलर नें बताया कि जेल से अस्पताल जाते वक्त उसके शरीर में हलचल थी।