Munaadi Breaking - तस्कर स्टॉपर तोड़कर भागे, पुलिस ने पीछा किया तो जंगल में छोड़ दी गाड़ी और उसमें ठचाठच भारी हुई ..........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
August 29, 2022



Munaadi Breaking - तस्कर स्टॉपर तोड़कर भागे, पुलिस ने पीछा किया तो जंगल में छोड़ दी गाड़ी और उसमें ठचाठच भारी हुई ..........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जिले में मवेशी की तस्करी जारी है, तस्कर इतने शरीर हैं कि वे पुलिस द्वारा लगाए गए स्टॉपर को तोड़ने या लांघने से बाज नहीं आ रहे। हालांकि पुलिस भी इन्हें पकड़ने कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ऐसे ही एक एक मामले में पुलिस ने सोमवार को मवेशियों से भरा पिकप पकड़ा।

Advertisement



सोमवार को सूचना मिला की सफेद रंग में बिना नंबर के  पिकअप में मवेशी तस्करी कर रहे है की सूचना पर थाना कुनकुरी पुलिस के द्वारा थाना के सामने सुबह सुबह  सफेद रंग के पिकअप  को रोकने का प्रयास किया गया जो उक्त पिकअप के द्वारा स्टापर को मारते हुए तेजी से भागने लगा जिस पर थाना कुनकुरी के द्वारा उक्त पिकअप का पीछा किया गया जो महुआ टोली से आगे मोड के पास तेजी से पिकअप को भगाने के कारण पिकअप रोड से नीचे उतर गया पिकअप नीचे उतर जाने से ड्राईवर मौका  देखकर जंगल के तरफ फरार हो गया ।



थाना कुनकुरी के द्वारा उक्त अज्ञात नंबर सफेद रंग का पिकअप एवं उसमे रखे 10 रास  गाय  एवम बछड़ा को  थाना लाया गया। पशु क्रूरता अधिनियम    एवम छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा  रही है


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News