Munaadi Breaking - अपने ही मां को डंडे से पीट -पीटकर मार डाला, आरोपी बेटा गिरफ्तार, जमीन के मामूली झगड़े का खतरनाक अंजाम, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 22, 2022



Munaadi Breaking - अपने ही मां को डंडे से पीट -पीटकर मार डाला, आरोपी बेटा गिरफ्तार, जमीन के मामूली झगड़े का खतरनाक अंजाम, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

सरसींवा मनुादी।। जमीन विवाद को लेकर एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को डंडे से पीट- पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद सरसींवा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरसींवा थाना अंर्तगत आने वाले ग्राम जोगीडीपा में एक कलयुगी पुत्र राजकुमार खूंटे ने अपनी सगी मां गणेश बाई खूंट को डंडे से पीट-पीटकर जघन्य हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि राजकुमार का अपनी मां के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।


इस वजह से आज इन दोनों के बीच से विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते आरोपी ने पास रखे डंडे से अपनी मां पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया जिससे खून से लथपथ महिला की तत्काल मौत हो गई। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News