Munaadi Breaking - पहाड़ पर मिली युवती की अधजली लाश, कोटवार ने दी सूचना, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भी..........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
March 04, 2025



Munaadi Breaking - पहाड़ पर मिली युवती की अधजली लाश, कोटवार ने दी सूचना, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भी..........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। मंगलवार की दोपहर पहाड में एक अज्ञात युवती की अधजली लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला गला घोटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मामला पाली थान क्षेत्र का है। 

Advertisement

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार पाली थाना चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चैतुरगढ़ राहा सपलवा पहाड़ के ऊपर मंगलवार की दोपहर एक अज्ञात युवती की अर्धनंग अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई इस घटना के बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की गई। बताया जा रहा है कि गांव के कोटवार ने पहाड में अज्ञात युवती की लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में युवती के  गले में कपड़ा बंधा हुआ है वही लाश जली हुई है जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवती का गला घोटकर पहले हत्या की गई होगी और फिर सबूत मिटाने के इरादे से शव को जलाने का प्रयास किया गया होगा। 

Advertisement

Advertisement

इस मामले में थाना प्रभारी ने विनोद सिंह ने बताया कि पहाड में शव मिलने की सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची। मृतका की उम्र करीब 22-21 साल के आसपास है उसकी शिनाख्त के लिये आसपास के गांव में पतासाजी की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतका की शिनाख्त की जा रही है। इस मामले फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। ताकि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो सके।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News