Munaadi Breaking - सरिया से भरे ट्रक लेकर बदमाशों का गिरोह फरार, जशपुर के तपकरा पुलिस ने पिछकर पकड़ा, जब शुरू हुई पूछताछ तो ..…….. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
July 27, 2022



Munaadi Breaking - सरिया से भरे ट्रक लेकर बदमाशों का गिरोह फरार, जशपुर के तपकरा पुलिस ने पिछकर पकड़ा, जब शुरू हुई पूछताछ तो ..…….. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। बीती रात लोहे के सरिया से भरे ट्रक को ही बदमाश लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक रायगढ़ से लखनऊ की ओर जा रही थी तभी धर्मजयगढ़ के बाकारूमा के पास अज्ञात बदमाशों ने असलहा दिखाकर ट्रक को रोक लिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। हालांकि ट्रक और उसको लेकर भागने वाले ड्राइवर दोनो अभी पुलिस के कब्जे में हैं। पूछताछ के बाद की पूरे मामले का खुलासा होगा। 

Advertisement





बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर और खलासी की पिटाई करने लगे और पिटाई करते करते एक बदमाश ने ट्रक की चाभी ड्राइवर से छीन ली और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चंपत हो गए।पीछे से आ रही एक और ट्रक को बदमाशो ने लूटने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। घटना की सूचना मिलने के बाद रैरुमा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई है और लूटेरो की खोजबीन शुरू हो गई।




जानकारी के मुताबिक पत्थल गाँव मे के कुछ जगहों पर लगे सीसीटीवी के कैमरे का फुटेज देखकर यह पता लगाया गया कि लूटेरे ट्रक लूटकर किस दिशा की ओर भागे है। इसके बाद उनका पीछा कर जशपुर जिले के तपकरा थाना की पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर दोनो को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की पूछताछ में जुटी हुई है।


आपको बता दें कि इससे पहले जषपुर में भी इस तरह की घटना घटी थी ।अलमयूनियम तार से लदे ट्रक को कुनकुरी से तपकरा के बीच मे लूटेरो ने रोक लिया था और ड्राइवर खलासी को पेंड में बांधकर ट्रक लेकर भाग गए थे।हांलाकि 2 दिन बाद झारखण्ड के हजारी बाग में  लूटेरो को पकड़ लिया गया था ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News