Munaadi Breaking - पुलिस जवान की खून से सनी लाश मिली, ड्यूटी से रिलीव करने गए जवान जे देखा शव, आत्महत्या की आशंका, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 03, 2023



Munaadi Breaking - पुलिस जवान की खून से सनी लाश मिली, ड्यूटी से रिलीव करने गए जवान जे देखा शव, आत्महत्या की आशंका, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

कोरबा मुनादी।। जिले से इस वक्त बड़ी खबर मिल रही है। कलेक्ट्रेट कार्यालय के निर्वाचन शाखा मे तैनात पुलिस जवान ने अपने राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान का वेयरहाउस के कमरे में खून से लथपथ शव मिला है। इसकी सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस के अलावा डॉग स्क्वाड वह फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिला के महोदा गांव निवासी ललित सोनवानी की वर्तमान में कोरबा के पुलिस लाइन में तैनाती थी, जहां से उसकी शिफ्ट ड्यूटी कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन शाखा के स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सुरक्षा में लगाई जा रही थी। रोज की तरह सोमवार को भी सशस्त्र ड्यूटी पर वहां पहुंचा था। इसके बाद रात 8 बजे की ड्यूटी के लिए दूसरा जवान 15 मिनट पहले वहां पहुंचा तो देखा कि अंदर कमरे में बिस्तर पर ललित सोनवानी का शव पड़ा था, पास ही उसकी इंसास राइफल पड़ी थी।

इसकी सूचना पुलिस लाइन व सिविल लाइन थाना में दी इसके बाद पुलिस और निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी तरह की बाहरी घटना न हो इसके जांच के लिए डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस अधिकारियों ने मामला आत्महत्या के होने की आशंका जाहिर की है। मामले में पुलिस की संयुक्त टीम जांच पड़ताल में जुट गई है।

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News