Munaadi Breaking- विवाहिता ने खुद को लगाई आग या कुछ और है माजरा ? पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा, महिला की मौत, मृतक के पति ......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
August 02, 2022



Munaadi Breaking- विवाहिता ने खुद को लगाई आग या कुछ और है माजरा ? पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा, महिला की मौत, मृतक के पति ......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। रायगढ़ जिला मुख्यालय से 10 KM दूर गांव महापल्ली में एक विवाहिता की बुरी तरह से जलने से मौत होने की खबर है। उसकी आग बुझाने के चक्कर में उसका पति भी झुलस गया है। घरवालों के 112 को फोन लगाने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने आए एंबुलेंस ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अभी तक पूरी घटना का विवरण नहीं मिला है।

Advertisement




बताया जाता है की आग से जली महिला दुतिका राठिया का विवाह चार माह पहले महापाल्ली के दिलीप राठिया से हुई थी। दोनों का दाम्पत्य ठीक से चल रहा था की मंगलवार की सुबह उनके घर में आग लगने की आशंका से मोहल्ले के लोग उनके घर की ओर भागे जहां उन्होंने मृतक दूतिका को जलते हुए देखा और उसका पति दिलीप उसकी आग बुझा रहा था।



इसके बाद ग्रामीणों ने 112 और एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस पहुंची लेकिन महिला को मृत पाया तो एंबुलेंस वापस चली गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक ने आग लगाई या कैसे जली। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पहुंचनेवाली है उसके जांच के बाद ही पता चलेगा कि घटना कैसे हुई ?


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News