Munaadi Breaking 8 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत: खेल-खेल में निगला सिक्का बना जानलेवा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

munaadi news image
November 01, 2025



Munaadi Breaking 8 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत: खेल-खेल में निगला सिक्का बना जानलेवा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 8 वर्षीय मासूम शिवम सारथी की सिक्का निगलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेल-खेल में निगला गया सिक्का उसके सीने में फंस गया, जिसके कारण उसे कई दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों को इस बात की भनक तक नहीं थी कि बच्चे ने सिक्का निगल लिया है।

Advertisement

Advertisement


जब शिवम की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी तो परिजन उसे पहले एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर उसे कोरबा जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने एक्स-रे जांच में बताया कि बच्चे के सीने में सिक्का फंसा हुआ है। चिकित्सकों ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसका इलाज जिला अस्पताल में संभव नहीं है, इसलिए बच्चे को किसी बड़े अस्पताल ले जाया जाए।


डॉक्टरों की सलाह के बाद परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जाने निकले, लेकिन रास्ते में ही शिवम की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। जब परिवार उसे दोबारा कोरबा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता मदन सारथी रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ निवासी हैं। वे अपने बेटे के कंधे की चोट का इलाज कराने के लिए कोरबा आए हुए थे और रिश्तेदारों के यहां ठहरे थे। 31 अक्टूबर को अचानक शिवम की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ।


Advertisement

Advertisement

इस घटना के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज से इंकार करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं, मामले की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग इस घटना से गमगीन हैं और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News