कोरबा मुनादी।। पालतू डाॅगी की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक छात्रा ने डाॅगी के ही पट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच मंे जुट गई है। मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के रामपुर सिंचाई कालोनी में रहने वाली ऋचा सोंधिया 20 साल रायपुर में डीसीए की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा की मां राजस्व विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि छात्रा ऋचा रायपुर में अपने दोस्त अनिकेत मिश्रा के साथ मिलकर 40 हजार रूपये में एक कुत्ता खरीदा था। जिससे वह बहुत प्यार करती थी। इसी बीच छुट्टी होनें के बाद वह डाॅगी को भी अपने साथ घर ले आई।
इसी दौरान डाॅगी की अचानक तबियत बिगड़ने पर ऋचा ने उसे डाक्टर को भी दिखाया परंतु डाॅगी की जान नही बच सकी। इस घटना के बाद छात्रा बहुत देखी रहने लगी थी, खाना पीना त्याग कर दिन भर रोते रहती थी। साथ ही साथ ऋचा का दोस्त भी उसे परेशान करते रहता था और कहता था तुम्हारे कारण ही कुत्ते की मौत हुई है, जो कुछ हुआ ठीक नही हुआ साथ ही साथ बुरा भला कहते रहता था।
इसी बीच रविवार की दोपहर जब ऋचा की मां नहा रही थी। तभी ऋचा ने अपने ही घर में डाॅगी के पट्टे को फांसी का फंदा बनाकर फांसी में झूल गई। जब ऋचा की मां नहा पर वापस आई तो सामने का नजारा देख उसके पैरो तले जमीन सरक गई और जोर -जोर से रोने लगी, इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बेटी के दोस्त पर मां ने लगाये आरोप
ऋचा के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के बाद उसकी मां दुर्गा ने बताया कि मेरी बेटी की मौत को जिम्मेदार उसका दोस्त है। डाॅगी की मौत के बाद वह बार-बार फोन कर उसे परेशान करता था, साथ ही साथ अपशब्द शब्दों का भी उपयोग करता था। जिसके कारण दुखी होकर ऋचा ने मौत को गले लगा लिया। ऋचा की मां दुर्गा ने यह भी बताया कि डाॅगी की मौत के बाद ऋचा बहुत दुखी हो गई थी और डाॅगी के पट्टे को अपने साथ रखकर सोती थी और रात भर रोते रहती थी।