Munadi Big Breaking: कांग्रेस से अब इस पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, पार्टी से चल रहे थे नाराज

munaadi news image
December 16, 2023



Munadi Big Breaking: कांग्रेस से अब इस पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, पार्टी से चल रहे थे नाराज

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

कोरबा मुनादी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पूर्व विधायक समेत कई कई नेताओं में नाराजगी चल रही है। इसके साथ ही इस्तीफा का भी दौर जारी है और पार्टी कार्रवाई भी कर रही है। इस बीच, खबर आ रही है कि पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि मोहित राम केरकेट्टा पार्टी के कई फैसलों से नाराज चल रहे थे।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी पार्टी टूटते हुए नजर आ रही है।  अब पाली तानाखार से पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे पत्र में लिखा है कि मैं मोहित राम, पाली तानाखार विधानसभा, क्षेत्र क्रमांक 23 से पूर्व विधायक एवं पूर्व उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन एवं विकास प्राधिकरण (राज्यमंत्री दर्जा) हूं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं समस्त पदों से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।


कांग्रेस में किसी का इस्तीफा, किसी पार्टी छोड़ दी

इससे पहले रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी रहे महंत राम सुंदर दास ने भी इस्तीफा दिया था। बताया जा रहा है कि वो हार से निराश होकर पार्टी से इस्तीफा दिया था। वहीं दिलीप षड़ंगी ने भी अपना इस्तीफा पत्र पीसीसी चीफ दीपक बैज को दिया था और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया था। इसी बीच कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को पार्टी से बाहर भी किया है, जिसमें ​मनेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक विनय जायसवाल और बृहस्पत सिंह का नाम शामिल है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News