गुस्से में दोस्त की हत्या कर दी लेकिन उसकी आत्मा पड़ गई पीछे? थाने में किया सरेंडर फिर .........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
April 01, 2026



गुस्से में दोस्त की हत्या कर दी लेकिन उसकी आत्मा पड़ गई पीछे? थाने में किया सरेंडर फिर .........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

अंबिकापुर मुनादी।। शराब पीने की बात को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद के बाद फोन टूट जाने से एक शख्स ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और शव को अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने ही घर में दफना दिया। एक सप्ताह बाद आरोपी थाने पहुंचकर सरेंडर करते हुए पुलिस को बताया कि उसे बार-बार अपने दोस्त का भूत दिखता है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

सरगुजा जिले के अंबिकापुर में 24-25 मार्च की रात बृजलाल अगरिया 35 साल शराब के नशे में अपने दोस्त मिथलेश कुजूर 37 साल के घर पहुंचा और उसे साथ में बैठकर शराब पीने के लिये कहा। इस दौरान नवरात्रि होनें के कारण मिथलेश ने शराब पीने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और इसी बीच मिथलेश का मोबाईल फोन गिरकर टूट गया। जिससे नाराज होकर मिथलेश ने डंडे से ताबड़तोड हमला करते हुए बृजलाल को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद आरोपी मिथलेश ने अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ मिलकर  शव को अपने ही घर में पहले से खोदे गए गड्ढे में दफना दिया और फरार हो गए। 


हत्या की घटना के बाद तकरीबन एक सप्ताह बाद आरोपी थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसे बार-बार अपने ही दोस्त का भूत दिखाई देता है, जो उससे अंतिम संस्कार कराने की बात कहता है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो चुका है। 


Advertisement

Advertisement

आज सुबह सीएसपी राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम, न्यायिक मजिस्ट्रेट, तहसीलदार के अलावा फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में आरोपी के घर पहुंची जहां से खुदाई कर मृतक बृजलाल का शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के मामले में आरोपी मिथलेश कुजूर एवं उसकी पत्नी को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News