गणेश पंडालों में छाया रहा निजात अभियान, इस अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही और ..........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 11, 2022



गणेश पंडालों में छाया रहा निजात अभियान, इस अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही और ..........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

कोरबा मुनादी।। पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध जिले में " निजात " अभियान चलाया जा रहा है। अब इस अभियान को आम लोग स्वस्फूर्त अपनाते हुए इसका प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं। इसकी बानगी इस बार गणेश पंडाल में देखने को मिली जहां लोगों ने निजात के पोस्टर पंडाल के बाहर लगाए थे। 


इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों पर कार्यवाहियां की जा रही है। साथ ही निजात अभियान में जन जागरूकता के तहत सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा लोगो को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जा रहा है। इसको जिले में व्यापक जनसमर्थन भी मिल रहा है। 



सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा जिले में गणेश उत्सव के दौरान सभी गणेश पंडालों में निजात अभियान से संबंधित बैनर पोस्टर लगाकर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में श्रद्धालुओं को अवगत कराकर अवैध नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया । एक तरह से यह अभियान मुहिम बन गया है और इसे लोग खुद आगे बढ़कर हिस्सा निभा रहे हैं, पुलिस इस मुहिम को लगातार आगे बढ़ा रही है। 



साथ ही गणेश उत्सव समिति के द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में आए हुए लोक कलाकारों द्वारा भी कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "निजात" अभियान के प्रति अपना समर्थन जताते हुए मंच से उपस्थित दर्शकों को निजात अभियान के बारे में बता कर उन्हें नशे से दूर रहने के बारे में अपील किया गया है। इस अपील का सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। नशे से दूर रहने प्रेरित करने हेतु कोरबा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जो भविष्य में भी जारी रहेगा


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News