अब बाबा ने खोला मोर्चा, कहा जिसने मुझपर सार्वजनिक आरोप लगाने वाले को क्षमा नहीं, वीडियो हुआ वायरल .......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
August 27, 2023



अब बाबा ने खोला मोर्चा, कहा जिसने मुझपर सार्वजनिक आरोप लगाने वाले को क्षमा नहीं, वीडियो हुआ वायरल .......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

सरगुजा मुनादी।। छत्तीसगढ़ में चुनाव नजदीक है और भाजपा और कांग्रेस दोनों ताल ठोक रहे हैं लेकिन दोनों ही पार्टी के अपनी अपनी उलझने हैं। अबतक लगभग चुप्पी साधे टीएस बाबा ने उस समय मुंह खोला जब प्रदेश चुनाव के मुहाने पर है। मामला सामरी का है जहां बाबा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

Advertisement

Advertisement


टीएस सिंहदेव ने कार्यकर्ता सम्मेलन ने कहा कि कई लोगों के व्यक्तिगत रूप से मुझे बहु भला बुरा कहा लेकिन मैंने इसमें कभी राजनीति को नहीं लाया। मुझे कुछ कहने से दिक्कत नहीं है लेकिन सरगुजा के महाराज को सार्वजनिक मंच से जो कुछ कहा गया वह माफी के योग्य नहीं है। महाराज और महारानी के बारे में जो बोला गया उसे हम क्षमा कैसे कर सकते हैं। 


Advertisement

Advertisement

उन्होंने आगे यह भी कहा कि मुझे सार्वजनिक रूप से यह कहा गया कि मुझसे किसी के जीवन को खतरा है। यह बात भी बिलकुल क्षमा के योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बात सीमा पर करके कहा गया। दरअसल कांग्रेस के ही विधायक बृहस्पति सिंह ने टीएस सिंहदेव के खिलाफ यह आरोप लगाया था कि उनसे उनको जान का खतरा है। उस समय भी इस मुद्दे पर बड़ा बवाल हुआ था लेकिन लग रहा था कि अब मामला शांत हो चुका है लेकिन आज टीएस बाबा ने इस मुद्दे पर बोलकर कांग्रेस आलाकमान के माथे पर पसीना ला दिया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News