अब कांग्रेस में भी बगावत, ढोल नगाड़ा नहीं सीधा भर दिया पर्चा, कर दिया निर्दलीय चुनाव लडने की घोषणा, अब पार्टी ........... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 19, 2023



अब कांग्रेस में भी बगावत, ढोल नगाड़ा नहीं सीधा भर दिया पर्चा, कर दिया निर्दलीय चुनाव लडने की घोषणा, अब पार्टी ........... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

कांकेर मुनादी। छत्तीसगढ़ में लगभग सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के नाम ऐलान कर दिए हैं। इस दौरान कई विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है, जिससे विरोध-बगावत शुरू हो गया है।

ऐसा ही एक मामला बस्तर संभाग और कांकेर जिले में देखने को आया है। दरअसल, अंतागढ़ विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस में बगावत हो गई है। वर्तमान विधायक अनूप नाग निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। नामंकन फार्म लेने पहुंचे नाग ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मुझे स्वतंत्र चुनाव लड़ने को कहा है।

मीडिया से चर्चा के दौरान अनूप नाग ने कहा कि बगावत कहना उचित नहीं होगा, जिस ढंग से जनता ने मुझे 18 के चुनाव में आशीर्वाद दिया और जनप्रतिनिधि होने के नाते बड़े ईमानदारी से विकास के कार्यों को धरातल पर लाया गया। हम यह सोचकर चल रहे थे कि कार्यों से मूल्यांकन होगा तो हम निश्चिंत थे कि टिकट मिलेगी।  वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि फार्म लेना अलग बात है, उसे जमा करना दूसरी बात है और लड़ना तीसरी बात है। सीएम ने कहा कि हमे पूरा विश्वास है कि अनूप नाग हमारे साथ हैं।

अंतागढ़ में है सीधा मुकाबला

कांग्रेस ने अंतागढ़ विधानसभा से विधायक अनूप नाग का टिकट काट कर रूपसिंह पोटाई को मैदान में उतारा है। इसके बाद से  अनूप नाग के समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही थी। अनूप नाग के समर्थक लगातार क्षेत्र में मीटिंग कर अनूप नाग को निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस सीट से अब  कांग्रेस के रूपसिंह पोटाई और भाजपा के विक्रम उसेंडी के बीच सीधा मुुकाबला होगा।

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News