अब भाजपा विधायक ननकीराम के विरोध में कार्यकर्ता, बोले-प्रत्याशी बदलने की मांग के साथ दी ये चेतावनी

munaadi news image
October 08, 2023



अब भाजपा विधायक ननकीराम के विरोध में कार्यकर्ता, बोले-प्रत्याशी बदलने की मांग के साथ दी ये चेतावनी

munaadi news image

कोरबा(मुनादी)।। भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है। अब कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी चयन को लेकर अंतर्कलह उभरने लगा है। दरअसल, रामपुर विधानसभा के करतला मंडल के बांधापाली गांव में बैठक कर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस बार रामपुर विधानसभा में प्रत्याशी बदलने की मांग रखी है। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व गृहमंत्री और वर्तमान विधायक ननकी राम कंवर लंबे समय से क्षेत्र की जनता की सेवा करते आ रहे हैं। 

Advertisement

Advertisement


पार्टी के नियमानुसार 75 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद पार्टी के नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया जाता है। विधायक ननकीराम कंवर को भी मार्गदर्शक मंडल में रखा जाए। रामपुर विधानसभा में उनके स्थान पर नए चेहरे को टिकट दिया जाए। सदस्यों ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर हस्ताक्षरित ज्ञापन भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह को सौंपा है। यह भी कहा गया है कि मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो सैकड़ों कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा देंगे, जिसकी पूर्ण जवाबदारी संगठन की होगी।




Advertisement

Advertisement

बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में प्रत्याशियों के चयन पर जब रामपुर के मौजूदा विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर का नाम पूर्ण सहमति के साथ सामने आया। इसके साथ ही संभावित सूची सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद ननकी राम को टिकट न देने और नए चेहरे को टिकट देने की मांग उठाई जा रही है। हालांकि यह मांग पूरे रामपुर विधानसभा क्षेत्र से नहीं है, बल्कि एक मंडल विशेष के कुछ कार्यकर्ताओं ने यह मांग उठाई जा रही है। बताया जा रहा है कि अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए एक दावेदार के द्वारा इस तरह का पत्राचार कराया जा रहा है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News