पुलिस ने ऑनलाइन इंटरस्टेट सट्टा रैकेट का किया भंडाफोड़, कई राज्यों में दबिश, 2 किशोर समेत 25 गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 21, 2022



पुलिस ने ऑनलाइन इंटरस्टेट सट्टा रैकेट का किया भंडाफोड़, कई राज्यों में दबिश, 2 किशोर समेत 25 गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

 रायपुर मुनादी।।रायपुर पुलिस ने मंगलवार को रायपुर शहर के तीन अलग-अलग जगहों पर चल रहे ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ कर दो नाबालिग किशोरों समेत 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य कई राज्यों से भी की गई है।

Advertisement



पुलिस ने बताया कि पकड़े गए 25 आरोपियों में से 16 छत्तीसगढ़ के, पांच मध्य प्रदेश के और एक-एक महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा और राजस्थान के हैं।


गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पियुष हिरानी, रोहन माण्डले, निखिल सिंह, अंकित कुमार सिंह, विकास कुमार, शेखर नायक, विजय चैहान, कन्हैया वर्मा, चंद्रशेखर अहिरवार, अभिषेक गजभिये, मनोज शुक्ला, कुशाल, प्रज्जवल हिरानी, हरि कुमार, सुरेन्द्र कुमार सिंह, विक्रम सिंह, हरि उपाध्याय, अर्पित वर्मा, जय सिंह पटेल, सौरभ पटेल, रूद्र कुमार सोनी, राजेश कुमार पटेल और प्रसंग गौर के अलावा दो नाबालिग किशोर शामिल है। 


पुलिस ने बताया कि आरोपी लाइव लूडो, कैसीनो, फुटबॉल और अन्य ऑनलाइन सट्टा ऐप पर ऑनलाइन दांव लगा रहे थे।


पुलिस ने राजधानी रायपुर इंद्रप्रस्थ वाटर पार्क, डीडी नगर सेक्टर 4 और चंगोराभाटा इलाके में छापेमारी की थी।


पुलिस ने आरोपियों से 26 मोबाइल फोन, 7 लैपटॉप, 73,510 रुपये नकद, 13 सट्टा रिकॉर्ड बुक, 11 बैंक चेक बुक, 3 बैंक पासबुक, एक एटीएम कार्ड और एक कैलकुलेटर जब्त किया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News