फाइलेरिया के विरुद्ध जंग में आगे है रेडियो धूम 89.6 एफ एम, लगातार चला रहा है जन जागरूकता अभियान, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
February 10, 2023



फाइलेरिया के विरुद्ध जंग में आगे है रेडियो धूम 89.6 एफ एम, लगातार चला रहा है जन जागरूकता अभियान, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।।  जिले में आगामी 10 फरवरी से फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम की शुरूआत होगी। जिसकी तैयारियां शुरु कर दी गई है।  अभियान में दो वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को दवा की खुराक दी जाएगी जिसका माइक्रोप्लान तैयार किया जा चुका है l


10 फरवरी से चलने वाले इस अभियान के दौरान यह दवा स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्रो के साथ-साथ स्कूलों तथा डोर-टू-डोर जाकर खिलाई कि जाएगी । अभियान के तहत दो से पांच वर्ष के बच्चों को एक डीईसी व एक अलबेंडाजोल, छह वर्ष से 14 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को दो डीईसी व एक अलबेंडाजाेल और 15 वर्ष की उम्र से अधिक के युवाओं को तीन डीईसी व एक अलबेंडाजाेल की गोली खिलाई जाएगी।

इसके अलावा पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को लंबाई के अनुसार आइवरमेक्टिन की गोली देना है। जिसमे 90 से 119 सेमी को एक गोली, 120 से 140 सेमी को दो गोली, 141 से 158 सेमी को तीन गोली, 159 सेंमी से अधिक को चार गोली दी जानी है। हालांकि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, स्तनपान कराने वाली महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार और गर्भवती महिलाओं को आइवरमैक्टिन की दवा बिल्कुल नहीं देनी है।

Advertisement

Advertisement



इस रोग से बचाव का उपाय है इन दवाओं का सेवन और फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में जन- जन की सहभागिता एवं जागरूकता। इसके लिए अभियान के  प्रचार-प्रसार का काम वृहद पैमाने पर किया जा रहा है। जिसमे रेडियो धूम 89.6 रायगढ़ 1 फरवरी से लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। अपने कार्यक्रमों के माध्यम से एवं RJ द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों के साथ डोर टू डोर जाकर जानकारी दी जा रही है ।


Advertisement

Advertisement

अपने 17 घंटे के रेडियो प्रसारण में अनेक बार फाइलेरिया संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है । स्टेशन प्रमुख रमाशंकर शुक्ला ने बताया कि हम स्वास्थ्य जागरूकता संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का प्रसारण कर रहे हैं। चिकित्सकों से वार्ता के माध्यम से श्रोताओं को जानकारी देने का भी प्रयास जारी है साथ ही साथ अंचल के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, कलाकारों और चिकित्सकों द्वारा भी हमारे रेडियो के माध्यम से दवा सेवन हेतु लगातार अपील की जा रही है l इसके अतिरिक्त इन सभी कार्यक्रमों को हम अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर कर रहे हैं। हमारा प्रयास है ज्यादा से ज्यादा लोगों को दवा के सेवन के लिए प्रोत्साहित करना। हम आशा करते हैं कि सभी इस अभियान के तहत दवा का सेवन करके अपना सहयोग प्रदान करेंगे।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News