बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने 20 घंटो से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मुख्यमंत्री ने माता-पिता से की बात, बोरवेल के सभी खुले गड्ढे बंद करने के आदेश, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
June 11, 2022



बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने 20 घंटो से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मुख्यमंत्री ने माता-पिता से की बात, बोरवेल के सभी खुले गड्ढे बंद करने के आदेश, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

जांजगीर मुनादी। जांजगीर जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में रेस्क्यू टीम बीते 20 घंटे से 10 साल के बच्चे को गड्ढे से बाहर निकलने में लगी है। बच्चा 80 फिट गहरे बोरवेल के गढ्ढे में शुक्रवार शाम 4 बजे से फंसा हुआ है। इधर घटना के बाद छतीसगढ़ सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टर को आदेश जारी कर तुरंत ऐसे गड्ढों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।  भिलाई और कटक ओडिशा से एनडीआरएफ(राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। 

Advertisement




घटना शुक्रवार शाम 4 बजे की है। पिरहिद गांव निवासी 10 वर्षीय बालक राहुल साहू घर के पीछे खेल रहा था। इसी दौरान बोरवेल के लिए खुदे गढ्ढे में बच्चा गिर गया। मौके पर मालखरौदा पुलिस के जवान, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम पहुंची हुई है।  सूचना के बाद आईजी रतन लाल डांगी भी देर रात से मौके पर हैं। आधी रात तक बच्चे को पाइप के माध्यम से बिस्किट और पानी पहुंचाया गया।  बच्चे तक ऑक्सिजन और पानी भी लगातार पहुंचाई जा रही है।  एनडीआरएफ की टीम के जवान बच्चे को सुरक्षित बाहर निकलने में लगे हुए हैं।  


टनल बनाकर बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश


बोरवेल गड्ढे के आसपास जेसीबी मशीन से खुदाई कराई गई है। बोरवेल के गड्ढे में केसिंग पाइप नहीं डली है।  बोरवेल के आसपास दबाव बनाने पर गड्ढे के धसने का डर है। इसलिए एनडीआरएफ के जवान टनल के माध्यम से बच्चे को रेस्क्यू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। 


मुख्यमंत्री ने बच्चे के माता पिता को वीडियो कॉल किया


घटना की सूचना के बाद से लगातार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रेस्क्यू टीम और बच्चों के माता-पिता से बात कर रहे हैं। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री ने बचे के माता पिता से वीडियो कॉल पर बात की। इसके बाद एसपी और कलेक्टर को बच्चे को रेस्क्यू करने में हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News