छत्तीसगढ़ में चावल घोटाला, 125 करोड़ का पीडीएस का चावल बाजार में, एक अधिकारी निलंबित, 50 को नोटिस, गिरा सकती है................ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
December 11, 2022



छत्तीसगढ़ में चावल घोटाला, 125 करोड़ का पीडीएस का चावल बाजार में, एक अधिकारी निलंबित, 50 को नोटिस, गिरा सकती है................ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायपुर मुनादी।। प्रदेश में 125 करोड़ का चावल घोटाला किए जाने का नया खुलासा हुआ है। यह खुलासा तब हुआ जब खाद्य विभाग से बचत का स्टॉक मांगा गया और उसका भौतिक सत्यापन के लिए टीम दुकानों में पहुंची। तब टीम को पता चला कि दुकानों के बचत के चावल बाजार में बेच दिए गए। यह हेर फेर पिछले पांच सालों से चल रहे थे।


बताया जा रहा है कि इस घोटाले में खाद्य विभाग, नान से लेकर राशन दुकानदार तक शामिल हैं। इन्होने 5 साल में 13415 राशन दुकानदारों ने करीब साढ़े बारह लाख टन चावल खुले बजार में बेच दिया। जिसकी कीमत 125 करोड़ रुपए के करीब है। अब इस घोटाले के जांच का जिम्मा ईओडब्ल्यू को सौंप दिया गया है। खाद्यमंत्री ने कहा है कि वे खुद इस घोटाले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, कोई बख्शा नहीं जाएगा।

इस घोटाले की जद में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, दुर्ग, राजनांदगांव सहित और कई जिले आ चुके हैं। यहां के दुकानदार, नान, खाद्यविभाग और उसके अधिकारी जांच के घेरे में हैं। इस मामले के खुलासे के बाद मुंगेली के सहायक खाद्य अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और कई खाद्य निरीक्षकों को नोटिस जारी की गई है। बताया जाता है कि जल्द कोई बड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Advertisement



मामले का खुलासा तब हुआ जब केंद्र सरकार ने पीडीएस चावल के बचत स्टॉक का विवरण 30 सितंबर को पत्र लिखकर मांगा। इस बचत के स्टॉक का विवरण मेन सर्वर में अपडेट किया जाना था लेकिन जांच में पता चला कि बचत स्टॉक का कोई जिस नहीं है और खाद्य विभाग उन्हें लगातार नया स्टॉक दिए के रही है। बचत के चावल को राशन दुकानदारों द्वारा विभाग के मिली भगत से बाजार में बेच दिया जा रहा है।




munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News