शिवी डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

munaadi news image
March 14, 2026



शिवी डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

munaadi news image
munaadi news image

कोरबा मुनादी।। कोरबा जिले के ग्राम पंचायत रज़गामार में दिनांक 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिवी डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में शिवी डेवलपमेंट सोसाइटी की वॉलेंटियर श्रीमती पापिया चौधरी द्वारा गांव की महिलाओं को एकत्रित कर कार्यक्रम में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की गई।
इस अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों द्वारा गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण, अधिकारों एवं समानता का संदेश दिया गया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “अधिकार, न्याय और कार्रवाई” पर विशेष चर्चा की गई तथा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का स्वागत करते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा समाज में उनकी भूमिका के विषय में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को न्याय एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपनी समस्याओं को समझकर उनका समाधान निकालने तथा समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं के संघर्ष और उनकी उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों सहित लगभग 150 लोग उपस्थित रहे।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News