छठवीं क्लास के बच्चे ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस पहुंची मौके पर, अब तक नहीं मिला सका कोई..........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
January 23, 2024



छठवीं क्लास के बच्चे ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस पहुंची मौके पर, अब तक नहीं मिला सका कोई..........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

कोरबा मुनादी।। अज्ञात कारणवश छठवी कक्षा के एक छात्र ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामला कोरबा जिले के सीएसईबी चैकी क्षेत्र का है। 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के सीएसईबी चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बुधवारी बस्ती में रहने वाले एक छठवी क्लास के बालक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि छाल कल शाम अपनी मां के साथ बस्ती के पास ही एक भंडारे में गया हुआ था जहां से वह पढाई करने की बात कहकर घर आ गया था और फिर अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। छात्र की मां जब घर लौटी तो अपने एकलौते पुत्र को फांसी के फंदे पर लटका देख उसके पैरों तले जमीन सरक गई। मृतक छात्र के पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बालक के साथ कोरबा जिले में आकर एक निजी कंपनी मंे रोजी मजदूरी करता है। उसने अपने पुत्र को बड़े ही लाड प्यार से पाला था और वह उसकी हर जीत को पूरी करता था। उनका पुत्र पढाई-लिखाई में भी होनहार था। अचानक उसके फांसी लगाकर जान दे देने से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार प्रथम जांच पुलिस को छात्र का स्कूल बैग मिला है जिसमें कापी चेक करने पर छात्र के मूल्याकंन टेस्ट में उसका कम नंबर आया था। जिससे संभावना जताई जा रही है कि मृतक छात्र पढाई में कमजोर होनें की वजह से इस तरह का कदम उठाया होगा। बहरहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News