जशपुर के लाल का ग्रीस में जलवा, ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में फहराया परचम....100 मीटर में नया रिकॉर्ड, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
July 10, 2025



जशपुर के लाल का ग्रीस में जलवा, ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में फहराया परचम....100 मीटर में नया रिकॉर्ड, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

रायपुर मुनादी।। ग्रीस के वारी में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में छत्तीसगढ़ ने परचम लहराया है। जशपुर के अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड रचा है। अनिमेष ने 100 मीटर दौड़ महज 10.18 सेकेंड में पूरी कर ली। पहले 10.20 सेकेंड के साथ यह रिकॉर्ड गुरिंदरवीर सिंह के नाम था। रेस में अनिमेष ने तीसरे स्थान पर रहे। दक्षिण अफ्रीका के बेंजामिन रिचर्डसन ने 10.01 सेकेंड समय निकाल कर पहला जबकि ओमान के अली अल बलूशी ने 10.12 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।


अनिमेष जशपुर जिले के आदिवासी गांव घुइतांगर के रहने वाले हैं। अब उनके नाम पर 100 मीटर के साथ-साथ 200 मीटर का भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। अनिमेष ने दक्षिण कोरिया में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पुरुषों की 200 मीटर फाइनल में 20.32 सेकेंड का समय लेकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था। 


जशपुर जिले के छोटे से आदिवासी गांव घुइतांगर से ताल्लुक रखने वाले अनिमेष कुजूर ने भले ही ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में तीसरा स्थान हासिल किया, लेकिन उनकी 10.18 सेकंड की टाइमिंग ने भारत के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो पहले गुरइंदरबीर सिंह (10.27 सेकंड)के नाम था। इस रेस में दक्षिण अफ्रीका के बेंजामिन रिचर्डसन (10.01 सेकंड) पहले और ओमान के अली अल बलूशी (10.12 सेकंड) दूसरे स्थान पर रहे। अनिमेष की यह उपलब्धि भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई।


अनिमेश के माता-पिता दोनों डीएसपी

जशपुर जिले के आदिवासी गांव घुइतांगर में जन्मे अनिमेष के माता-पिता दोनों छत्तीसगढ़ पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। उनके माता-पिता का कहना है कि हमें अपने बेटे पर गर्व है। यह उसकी मेहनत और लगन का नतीजा है, और यह तो बस शुरुआत है। अनिमेष का यह सफर प्रेरणा का प्रतीक है, जो दिखाता है कि छोटे से गांव से भी विश्व स्तर पर नाम कमाया जा सकता है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News