छात्रों की दुर्गति,सफाईकर्मी हड़ताल पर, बच्चे स्कूलों में कर रहे टॉयलेट साफ, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, 120 दिनों से .............. देखिए वीडियो

munaadi news image
June 19, 2022



छात्रों की दुर्गति,सफाईकर्मी हड़ताल पर, बच्चे स्कूलों में कर रहे टॉयलेट साफ, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, 120 दिनों से .............. देखिए वीडियो

munaadi news image

रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बच्चों के टॉयलेट और कमरों को साफ करने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। सफाईकर्मी 120 दिनों से हड़ताल पर हैं। इस वजह से अब स्कूली बच्चे ही अपने स्कूलों की सफाई कर रहे है। इनके वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ट्वीटर, फेसबुक और अन्य सोशल प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल किया जा रहा है। 

Advertisement



16 जून से स्कूल के बच्चों की छुट्टी तो खत्म हो गई लेकिन सफाईकर्मियों की छुट्टी जारी है। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर 120 दिनों से हड़ताल पर है। अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संगठन की तरफ से मांग की गई है कि उन्हें नियमित किया जाए। अभी तक कर्मियों को काम के बदले 2300 रुपए दिए जाते है। इसी भुगतान में उन्हें स्कूल के अन्य काम भी कराए जाते है।



इन बातों से नाराज होकर संगठन ने प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा कर दी। हड़ताल पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर सफाईकर्मी रायपुर पहुंचकर हड़ताल कर रहे है। दूसरी तरफ हड़ताल के कारण स्कूलों की सफाई व्यवस्था ठप है। पहले दिन बच्चे जब स्कूलों में पहुंचे तो अपने कमरों को देखकर वे निराश हो गए और खुद से ही सफाई शुरू कर दी। 


 बेमेतरा और जांजगीर के वीडियो हो रहे वायरल


एक वीडियो छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के केंवछि गांव के एक सरकारी स्कूल का है। यहां बच्चे टॉयलेट साफ करते नजर आ रहे है। एक बच्चा कमोड में पानी डालकर क्लीनर और ब्रश से सफाई कर रहा है। दूसरा वीडियो  जांजगीर और कवर्धा के स्कूलों से है। जहां बच्चे क्लासरूम की सफाई करने में लगे हुए है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News