अचानक सड़क पर गिरा युवक, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने कुचल दिया...जानिए पूरा मामला

munaadi news image
November 25, 2023



अचानक सड़क पर गिरा युवक, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने कुचल दिया...जानिए पूरा मामला

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एफसीआई वेयर हाउस में एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। दरअसल, अचानक सड़क पर युवक गिर गया, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क पर गिरे युवक के ऊपर से कुचलते हुए चली गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की मौत हो गई।

Advertisement

Advertisement


जानकारी के मुताबिक झगरहा रिंग रोड निवासी शिवम राया (26) कम्प्यूटर क्लास से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान शिवम काे पता नहीं अचानक क्या हुआ, बाइक समेत वह गिर गया। इसी दौरान सामने से स्कूटी में आ रहे युवकों को संभलने का भी मौका नहीं मिला और सड़क पर गिरे शिवम के ऊपर से स्कूटी निकल गई। स्कूटी में सवार दोनों युवक भी छिटककर दूर जा गिरे। हादसे में शिवम के साथ ही स्कूटी चालक को भी चोट लगी है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था, जहां शिवम की मौत हो गई।


Advertisement

Advertisement

सिविल लाइन थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की जहां घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज निकाला गया है जिसमें साफ तौर पर हादसे का वीडियो सामने आया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजन के मुताबिक जिस जगह ये हादसा हुआ, साल भर पहले ठीक उसी जगह पर शिवम के छोटे भाई की भी मौत हुई थी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News