10 लाख से भी ज्यादा लोगों तक पहुंचने में कामयाब रहे जशपुर के युवराज , 1 लाख से भी ज्यादा लोगो के दिलों में बनाई जगह , ऐसे हुआ कमाल ,पढिये पुरी खबर

munaadi news image
July 30, 2026



10 लाख से भी ज्यादा लोगों तक पहुंचने में कामयाब रहे जशपुर के युवराज , 1 लाख से भी ज्यादा लोगो के दिलों में बनाई जगह , ऐसे हुआ कमाल ,पढिये पुरी खबर

munaadi news image

जशपुर मूनादी ।।जशपुर रियासत का नाम हमेशा अपनी विरासत, जनसरोकार और राजनीति के कारण चर्चा में रहा है। अब इसी विरासत की नई पीढ़ी के प्रतिनिधि युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर तेजी से लोकप्रिय होते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

हाल ही में जशपुर जिले के कस्तूरा में आयोजित भव्य रथयात्रा के दौरान युवराज यश द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ कि उसने 10 लाख (1 मिलियन) से अधिक व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया। इतना ही नहीं, इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया, जबकि हजारों यूजर्स ने इसे शेयर कर अपनी टाइमलाइन तक पहुंचाया। देखते ही देखते यह वीडियो जशपुर ही नहीं, पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया।

यश प्रताप सिंह जूदेव कोई सामान्य युवा चेहरा नहीं हैं। वे जशपुर नगरपालिका के उपाध्यक्ष हैं और भाजपा के पूर्व सांसद तथा जशपुर राजपरिवार के प्रमुख चेहरों में से एक रणविजय सिंह जूदेव के पुत्र हैं। इस बार उन्होंने पहली बार नगर पालिका वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ा और निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्हें नगरपालिका का उपाध्यक्ष चुना गया। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ के सबसे कम उम्र के नगरपालिका उपाध्यक्ष माने जाते हैं।



राजनीतिक गलियारों में भी उनकी सक्रियता लगातार बढ़ रही है।

कूल मिलाकर कहा जाय तो युवराज यश प्रताप  युवाओं के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाने में तेजी से कामयाब हों रहे हैं। यही वजह है कि अब चर्चा सिर्फ "जशपुर रियासत" तक सीमित नहीं रही, बल्कि "जशपुर की सियासत" में भी इनका प्रभाव बढ़ता हुआ दिख रहा है।

Advertisement

Advertisement

राजनीति के इस डिजिटल दौर में सोशल मीडिया किसी भी नेता की लोकप्रियता का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव का यह वायरल वीडियो केवल एक सोशल मीडिया उपलब्धि नहीं, बल्कि यह संकेत भी माना जा रहा है कि जशपुर की नई पीढ़ी की राजनीति में एक नया चेहरा तेजी से अपनी जगह बना रहा है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News