बैंककर्मी ही निकला ठग... महिला से ठगी करने वाला बैंक कैशियर गिरफ्तार, पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को दबोचा

munaadi news image
November 26, 2023



बैंककर्मी ही निकला ठग... महिला से ठगी करने वाला बैंक कैशियर गिरफ्तार, पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को दबोचा

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। कोरबा के चैतमा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ठगी करने वाले यूनियन बैंक के कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है। कैशियर ने महिला से 35,000 रुपए लेकर पावती तो थमा दी थी, लेकिन रकम को उसके खाते में जमा करने के बजाय खुद हजम कर लिया था। चैतमा चौकी के ग्राम पंचायत पटपरा का मामला है। 

Advertisement

Advertisement


दरअसल, मामला थाने में पहुंचने के बाद फरार कैशियर चार माह से पुलिस को चकमा देते आ रहा था, लेकिन पुलिस ने शातिर के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पटपरा के भोड़ कछार निवासी पीड़ित महिला सुशीला बाई ने बताया कि 30 नवंबर 2022 को चैतमा स्थित यूनियन बैंक शाखा गई थी। उसने अपने बचत खाता क्रमांक 421002120011014 में 35000 रुपये बैंक जमा पर्ची भरकर कैशियर पंचूराम कुर्रे को दी थी। कैशियर पंचूराम कुर्रे ने रकम जमा करने का पावती देकर महिला को चलता कर दिया। 


महिला 3 महीने बाद अपने खाता से पैसा निकालने बैंक पहुंची। उसने आहरण पर्ची भरकर पैसा निकालना चाही तो पता चला कि खाते में पैसा ही नहीं है, जिससे ठगी का अहसास हुआ। महिला ने कैशियर से जब जानकारी ली, तो वह गोलमाल जवाब देकर महिला को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। 


Advertisement

Advertisement

आखिरकार 1 जुलाई 2023 को पुलिस चौकी पहुंच महिला ने शिकायत दर्ज कराई। इसकी भनक लगते ही कैशियर फरार हो गया। वह पुलिस को लगातार चकमा देते आ रहा था। इस बीच के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने लंबित प्रकरण को सुलझाने के निर्देश जारी कर दिए। थाना प्रभारी पाली अभिनवकांत सिंह के मार्गदर्शन में चैतमा सुरेश कुमार जोगी ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की पतासाजी शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पंचूराम कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News