साईकिल पर लादकर लाये महिला की लाश और लाश को एक दुकान के सामने रख दिया, वो भी भरी दोपहर में ,सीसीटीवी कैमरे में कैद हो सब कुछ फिर पुलिस आयी हरकत में और हुआ ये खुलासा

munaadi news image
June 07, 2023



साईकिल पर लादकर लाये महिला की लाश और लाश को एक दुकान के सामने रख दिया, वो भी भरी दोपहर में ,सीसीटीवी कैमरे में कैद हो सब कुछ फिर पुलिस आयी हरकत में और हुआ ये खुलासा

munaadi news image

सरगुजा मुनादी ।। 2 युवको के द्वारा एक महिला के शव को साइकिल पर लाद कर लाया जाता है और शव को एक बंद दुकान के सामने लिटा दिया जाता है। महिला के शव को लेटाकर दोनो युवक उसी साइकिल पर सवार होकर वहां से चले जाते है।

Advertisement

Advertisement


यह अजीबो गरीब घटना अम्बिकापुर के कोतवाली क्षेत्र में घटित हुई है वो भी दोपहर में । मंगलवार की दोपहर  कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड के एक  सटर  बंद दुकान के सामने 2 युवक एक साइकिल पर महिला के शव को लाद कर लाये और शव को उसी दूकान के सामने लेटाकर वहाँ से चल दिये।


थोड़ी देर बाद जब लोगों को पता चला कि यहां महिला का शव है तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया तो दोनो युवको की करतूत कैमरे में कैद पाई गई। वीडियो में कैद तस्वीरों को देखकर पुलिस ने दोनो युवको को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने महिला के शव की भी पहचान कर ली है। मृतिका बतौली क्षेत्र की रहने वाली है ।उसका नाम सुमन चौधरी बताया जा रहा है ।मृतिका जामपारा गावँ की रहने वाली है।


Advertisement

Advertisement

बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतिका इन दोनों के पास कैसे पहुँची और उसकी मौत कैसे हुई पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News