
कोंडागांव मुनादी।।जिले के कलेक्टर ने स्कूल के प्रधान अध्यापक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।प्रधान पाठक का नाम हन्नू राम बघेल बताया जा रहा है जो जिले के उच्चतर माध्यमिक शाला रामपाल में पदस्थ है।
इस प्राचार्य के विरुद्ध स्कूल की छात्राओं ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी।शिकायत के बाद इसकी जांच कराई गई ।जांच टीम के द्वारा जांच प्रतिवेदन सौंपे जाने के बाद इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया गया है।जांच में छात्राओं की शिकायतो की पुष्टि के बाद कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा प्राचार्य के विरुद्ध उक्त कार्रवाई की गई है।