कांग्रेस विधायकों की धड़कने हुई तेज , टिकट को लेकर एक और विधायक का सामने आया बयान, कहा -अगर टिकट कटेगी तो..........पढिये पूरी खबर

munaadi news image
August 31, 2023



कांग्रेस विधायकों की धड़कने हुई तेज , टिकट को लेकर एक और विधायक का सामने आया बयान, कहा -अगर टिकट कटेगी तो..........पढिये पूरी खबर

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

सरगुजा मुनादी ।। अभी कुछ ही माह बाद प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरगुजा में कंग्रेस के भीतर ही महासंग्राम शुरू हो गया है ।सिटिंग एमएलए की टिकट कटने को लेकर डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव के द्वारा दिये गए बयान के बाद सरगुजा के सिटिंग विधायको की ओर से भी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गयी हैं।
 

सिटिंग विधायको की प्रतिक्रियाएं सामने लाने से पहले यह बताना जरूरी होगा कि टीएस सिंहदेव ने 2 दिन पहले सामरी बिधानसभा में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बगैर किसी का नाम लिए रामानुज गंज विधायक वृस्पति सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिन्होंने सारी मर्यादाओं को ताख पर रखकर उनपर जान के खतरे का आरोप लगाया और जिन्हें सरगुजा महाराज और महारानी को लेकर मंच ने अनर्गल टिप्प्णी किया ऐसे लोगो से वह किसी भी सूरत में समझौता नही करने वाले ।पब्लिक जो तय करे या पार्टी जो फैसला ले लेकिन वह किसी भी कीमत पर ऐसे लोगों से समझौता करने को तैयार नहीं है ।
  

सिंहदेव के इस बयान के बाद पूरे सरगुजा में हड़कम्प मच गया ।हड़कम्प मचने का दूसरा कारण यह भी है कि सिंहदेव ने एक दिन पहले यह कहा था कि सरगुजा सम्भाग के कई सिटिंग विधायको की टिकट कट सकती है । सिंहदेव के दोनों बयान सरगुजा में भूचाल लाने के लिए काफी था ऐसे में विधायको की प्रतिक्रिया आना भी लाजमी था ।
   
सामरी विधानसभा के विधायक चिंतामणि महाराज ने प्रतिक्रियास्वरूप एक वीडियो जारी कर कहा है कि अगर उनकी टिकट कटती है तो क्षेत्र की जनता चुनाव का बहिष्कार करने को तैयार है।उन्होंने जारी वीडियो में कहा है कि क्षेत्र की जनता के लिए काम करने वाले जनप्रतिनिधियों की टिकट काटना ठीक नहीं है इससे जनता में असंतोष बढ़ता है ।वही विधायक वृस्पति सिंह का कहना है कि टिकट वितरण के लिए स्क्रीनिग कमेटी बनाई गई है उसमें टी एस सिंहदेव सहित 21 मेम्बर है और टिकट कटने और टिकट देने का फैसला पूरी कमेटी लेगी ।
   
आपको बता दें कि सरगुजा सम्भाग डिप्टी सीएम के प्रभाव वाला क्षेत्र है और यहां टिकट वितरण में उनकी मर्जी काफी मायने रखती है ऐसे में विधायकों की धड़कने बढ़ना लाजमी है ।
   
यह भी गौरतलब है सरगुजा संभाग में सिंहदेव द्वारा विधायको के रिपोर्ट कार्ड का सर्वे कराया गया है और इन्हीं सर्वे के आधार पर उन्होंने सिटिंग विधायको के टिकट काटे जाने सम्बन्धी बयान दिए थे ।

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News