तेज रफ्तार कार सड़क में बैठे मवेशियों को ठोकर मारते हुए हाईवा में जा घुसी, तीन युवकों की मौत, एक मवेशी की भी गई जान, दो....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
July 02, 2023



तेज रफ्तार कार सड़क में बैठे मवेशियों को ठोकर मारते हुए हाईवा में जा घुसी, तीन युवकों की मौत, एक मवेशी की भी गई जान, दो....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। बीती देर रात हुए भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक मवेशी की मौत के अलावा दो अन्य मवेशी घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने तीनों मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। मामला कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र का है।  

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात तकरीबन 1 बजे कार सवार तीन युवक यश गोयल 28 साल पिता मनोज गोयल, दीपक सिंह 22 पिता सदानंद सिंह निवासी राता खार, रूपेश गोयल 28 पिता श्याम गोयल डीडीएम रोड कोरबा दर्री से कोरबा तरफ जा रहे थे। इसी दौरान भवानी मंदिर के पास उनकी कार सड़क में बैठे मवेशियों को ठोकर मारते हुए हाईवा में जा घुसी।


यह दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार के सामने का पूरा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा एक मवेशी की भी भी मौत हो गई वहीं दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। 


Advertisement

Advertisement

बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में मृत तीनों युवक कोरबा के प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार के सदस्य हैं। सड़क दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मृतकों युवकों के परिजनों को सूचना देने के पश्चात आज रविवार को तीनों का पोस्टमार्टम उपरांत शव अंतिम संस्कार के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने हाईवा को जब्त करते हुए थाने आकर वाहन चालक से पूछताछ कर रही है।  


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News