पति घर में सो रहा था, मां अपने दुधमुंही बच्ची और एक और बेटे के साथ कूद गई कुएं में, तीनों की मौत, पुलिस ने कहा.............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 16, 2022



पति घर में सो रहा था, मां अपने दुधमुंही बच्ची और एक और बेटे के साथ कूद गई कुएं में, तीनों की मौत, पुलिस ने कहा.............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

कोरबा मुनादी।। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मांगामार में एक हृदय विदारक घटना निकलकर सामने आ रही है। जहां एक मां ने अपने दो मासूब बच्चों को लेकर कूएं में कूद गई। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवो को कूंए से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है। 


दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम मांगामार में देर रात को  एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। और तीनों की मौत हो गई। दीपिका पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है तीनों मृतकों के शव कुएं से निकालने के साथ पंचनामा की औपचारिकता पूरी की गई और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


इस संबंध में परिजनों के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने बताया कि सोमनाथ की पत्नी गिरजा बाई 26 साल गुरुवार को रात तकरीबन 2 बजे के बाद 6 महीने की बेटी सानिया और 2 वर्ष के बेटे सिद्धांत के साथ घर से निकली और पड़ोस में स्थित कुएं में बच्चों के साथ कूद गई। तब उसका पति घर में सो रहा था। शुक्रवार को सुबह लोगों ने एक शव कुएं में देखा और पुलिस को खबर दी। पुलिस की मौजूदगी में कांटा फेंका गया तो एक-एक कर तीनों शव नजर आ गए। शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजन के हवाले से दीपिका पुलिस ने इस घटना को लेकर जो जानकारी दी है उसमें कहा गया है कि  कुछ समय से महिला गिरजा बाई उइके की मानसिक स्थिति खराब थी। 


दीपका पुलिस ने बताया कि मृतका मायके में ही रहती थी। उसके पति तथा मायके वालों के बयान लिए जा रहे हैं। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए 174 सीआरपीसी के तहत पुलिस ने मर्ग कायम किया है। डॉक्टर के द्वारा किए जाने वाले परीक्षण के आधार पर इस बारे में राय निश्चित की जा सकेगी की महिला अपने बच्चों के साथ खुद कुएं में कूदी थी या फिर उसके साथ कोई अप्रत्याशित हादसा हुआ। इस मामले में अंतिम नतीजों की प्रतीक्षा की जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News