सहारा इंडिया के निवेशकों ने अपने पैसे वापस करने की मांग की, चिट फंड अधिकारी को दिया ज्ञापन, कहा - अब तो बंद करवाओ ............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
August 17, 2022



सहारा इंडिया के निवेशकों ने अपने पैसे वापस करने की मांग की, चिट फंड अधिकारी को दिया ज्ञापन, कहा - अब तो बंद करवाओ ............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। सहारा इंडिया के निवेशकों ने रायगढ़ के चिट फंड कंपनी प्रभारी अधिकारी दुष्यंत राज को ज्ञापन देकर सभी निवेशकों का पैसा वापस करने की मांग की है। यहां के कई निवेशकों का करोड़ों रुपया, मैच्योरिटी के बाद भी  सहारा इंडिया द्वारा वापस नहीं किया गया है।

Advertisement


ज्ञापन में निवेशकों ने यह भी मांग की है की सहारा इंडिया के ऊपर चिट फंड अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा की अब भी सहारा के कई कार्यालय धड़ल्ले से चल रहे हैं और लोगों से पैसा जमा करवाया जा रहा है।



सहारा के पूर्व ग्राहकों द्वारा यह भी मांग की गई है की जैसे छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सहारा इंडिया के खिलाफ FIR दर्ज की गई है उसी तरह रायगढ़ में भी उनपर एफआईआर किया जाय। जमाकर्ताओं की पैसे वापसी सुनिश्चित करने की मांग भी निवेशकों द्वारा किया गया है। इसके अलावा पांच सूत्रीय मांग पत्र ज्ञापन के द्वारा दिया गया है। 





munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News