जशपुर मुनादी।। फररसाबहार एसडीएम द्वारा कथित तौर पर अपने कर्मचारियों से मालिश करवाये जाने का मामला तूल पकड़ रहा है।कलेक्टर से इस मामले की शिकायत करने के बाद दोनों पीड़ित कर्मचारी अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष को भी इस मामले की शिकाय्यत करके न्याय की गुहार लगाई है ।

पीड़ितों ने उनके साथ हुई घटना का पूरा उल्लेख करते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष से उनके शिकायतों की जांच कराकर कार्रवाई किये जाने का आग्रह किया है। इधर दूसरी इस मामले को लेकर भाजपा आईटी सेल भी सक्रिय हो गया है ।आईटी सेल के द्वारा सोशल मीडिया खाशकर फेसबुक में इस मामले को लेकर एसडीएम के उपर तरह तरह के व्यंग्यवाण छोड़ रही है और इसके आड़ में कांग्रेस सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है ।
भाजपा समर्थक सोशल मीडिया एक्टिविस्ट जिले में इससे पूर्व सामने आए ऐसे मामलो को इस मामले के साथ जोड़ते हुए सीधा सरकार पर हमला कर रहे हैं । आपको बता दें कि एसडीएम कार्यालय फरसाबहार में पदस्थ एक भृत्य और ड्राइवर ने जिले के कलेक्टर से शिकायत की है एसडीएम शबाब खान के द्वारा उन्हें छुट्टी के दिन एवं अन्य दिनों में भी निवास बुलाकर हाथ पैर को चम्पी करने बोला जाता है ।
दोनों कर्मचारियों को व्यवस्था के तहत काफी पहले एसडीएम कार्यालय मे संलग्न किया गया था लेकिन बार बार आग्रह निवेदन के बावजूद उन्हें उनके मूल संस्थान में नहीं भेजा जा रहा । मूल स्थान पर भेजने का निवेदन करने गए दोनों कर्मचारियों को एसडीएम यह बोलकर भगा देते है कि -"मैं फरसाबहार ब्लॉक का कलेक्टर हु "" ।
यह भी गौरतलब है कि इस मामले के सामने आने के बाद एसडीएम ने भी मुनादी डॉट कॉम के सामने अपना पक्ष रखा है।उन्होंने औपचारिक चर्चा में आरोपो को खारिज करते हुए कहा है कि वह भी चाहते हैं कि इस मामले की जाँच हो ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके ।