पिकअप चालक को लगी झपकी, खेत में पलटा दी गाड़ी, एक मासूम की मौत, पांच घायल, तीन गंभीर, बाराती से लौटते समय यहां हुआ हादसा......पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
April 24, 2023



पिकअप चालक को लगी झपकी, खेत में पलटा दी गाड़ी, एक मासूम की मौत, पांच घायल, तीन गंभीर, बाराती से लौटते समय यहां हुआ हादसा......पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image

सरगुजा मुनादी।।  बारातियों से भरी पिकअप पलटने की घटना में एक 11 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई वहीं इस घटना में घायल हो गए हैं जिसमें तीन की दशा गंभीर बताई जा रही है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बासेन की है।   

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह तकरीबन साढ़े 3 बजे बासेन से मेंड्रा गई बारात लौटने के दौरान बारातियों से भरी पिकअप जब अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे के जजगा गांव के मंदिर के पास पहुंची ही थी कि चाहक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और फिर पिकअप खेत में जाकर पलट गई। इस घटना में एक 11 साल के मासूम दिलबर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईं वहीं इस दुर्घटना में गंभीर 5 लोग घायल हो गए हैं, घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया।


घायलों की स्थित को देखते हुए मौके पर उपस्थित डाक्टर ने अनुज कुमार, सूरज और राजू  तीन को अंबिकापुर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया है वहीं दो लोगो का उपचार उदयपुर अस्पताल में ही किया जा रहा है। 


Advertisement

Advertisement

इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी चलाते चालक को झपकी आ जाने के कारण यह घटना घटित हो गई।   


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News