नहीं थम रहा है सड़क दुर्घटनाओं में मौत का सिलसिला, ट्रैक्टर ने आज फिर एक बाईक सवार को कुचला,स्पॉट डेथ

munaadi news image
July 16, 2022



नहीं थम रहा है सड़क दुर्घटनाओं में मौत का सिलसिला, ट्रैक्टर ने आज फिर एक बाईक सवार को कुचला,स्पॉट डेथ

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं होनें वाली मौत का क्रम थमने का नाम नही ले रहा है। इसी बीच आज दोपहर एक ट्रैक्टर चालक ने  लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार एक युवक को जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में बाईक सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उक्त घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जबलपुर क्षेत्र के पास एक ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एडु छाल के रहने वाले इरफान खान पिता अब्दुल रहमान खान उम्र 34 साल एवं एक अन्य युवक को जोरदार ठोकर मारी दी।

Advertisement


इस घटना में जहां इरफान खान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक को गंभीर अवस्था एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल खरसिया में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम उपरंात अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंपने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News