चूह मारने की दवा का छात्रा ने कर लिया सेवन, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस मामले की जांच में जुटी....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
November 24, 2023



चूह मारने की दवा का छात्रा ने कर लिया सेवन, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस मामले की जांच में जुटी....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

कोरबा मुनादी।। अपनी बुआ के घर रहकर पढाई करने वाली छात्रा ने चूहा मारने की दवा का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला कोरबा जिले का है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के सीविल लाईन थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेंदरकोना निवासी स्कूली छात्रा ने चूहा मारने की दवा का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे आनन-फानन में मेडिकल कालेज अस्पतल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका मूलतः यूपी के बलिया क्षेत्र की रहने वाली है और ग्राम बेंदरकोना में अपनी बुआ के घर में रहकर पढाई करने के अलावा घर का कामकाज कर रही थी। 


शुक्रवार की सुबह रोजाना की भांति वह उठी और नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। इस दरम्यान घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम में चले गए थे। कुछ देर पश्चात जब मृतका की बुआ का लड़का घर आया तो उसने देखा कि छात्रा उल्टी कर रही थी और उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उसे मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के कुछ ही देर बाद छात्रा की मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक मृतका पढ़ाई लिखाने में होनहार थी और पढ़ाई करने के उद्देश्य से ही यहां आई हुई थी। परिजनों के अनुसार मृतका ने घर में किचन में रखे चूहा मारने की दवा का गलती से सेवन कर लिया होगा। जिससे यह घटना घटित हो गई।

बहरहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News