बस्तर मुनादी ।। चुनाव के महीने नजदीक आते ही प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव भी फार्म में आ गए है। प्रदेश के जगदलपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान सिंहदेव ने अपने कुर्ते का बटन खोल दिया और पत्रकारों को उनके गले मे लटके एक लॉकेट को दिखाते हुए कहा-बताईये मैं किस धर्म से हुँ?
दरसअल प्रदेश के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने रविवार को अपने एक बयान में कहा है कि पूरी कांग्रेस पार्टी का धर्मांतरण हो चुका है ।कांग्रेस धर्मांतरित पार्टी बन चुकी है ।
पूर्व मंत्री केदार कश्यप का यह बयान तब आया जब प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने यह चैलेंज किया कि बस्तर में ओर प्रदेश में भूपेश सरकार में एक भी धर्मांतरण नहीं हुआ है ।अगर कोई एक भी धर्मांतरण साबित कर दे तो मैं तुरन्त इस्तीफा दे दूंगा ।
लखमा के इस बयान के बाद पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि केवल बस्तर ही नहीं पूरी कांग्रेस पार्टी धर्मान्तरित हो चुकी है ।बस्तर धर्मांतरण की आग में जल रहा है ।लखमा अगर सच मे आदिवासी पुत्र है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए ।
रविवार को जगदलपुर आये स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव से जब पत्रकारों ने केदार कश्यप के बयान को लेकर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो स्वास्थ मंत्री ने पत्रकारों को अपने गले का लॉकेट दिखाते हुए कहा कि अब बताईये मैं किस धर्म से हुँ। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण की बात खोखली है ।भाजपा धर्म और धर्मांतरण की राजनीति करके फिर से सत्ता में आना चाहती है लेकिन जनता इन्हें अब जान चुकी है।